---Advertisement---

कन्याकुमारी से कश्मीर तक निकलेगी किसान जागृति यात्रा

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement
  • एमएसपी गारंटी के लिए देशभर के किसानों को लामबंद करेगा क्रांतिकारी संगठन

इटारसी। न्यूनतम समर्थन मूल्य गारंटी कानून की मांग को लेकर देश के किसान अब आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं। इसी कड़ी में क्रांतिकारी किसान मजदूर संगठन के बैनर तले आगामी 7 फरवरी से कन्याकुमारी से कश्मीर तक किसान जागृति यात्रा का आगाज होने जा रहा है।

जयस्तंभ चौक से दल रवाना

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष लीलाधर राजपूत ने आज जयस्तंभ चौक से चार सदस्यीय दल को कन्याकुमारी के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह दल अरुण पटेल के नेतृत्व में कन्याकुमारी पहुंचकर राष्ट्रीय स्तर की इस यात्रा में शामिल होगा।

यात्रा का मुख्य उद्देश्य

  • देशव्यापी समर्थन : श्री राजपूत ने कहा कि जब केवल दिल्ली-हरियाणा के किसान आंदोलन करते हैं, तो सरकार इसे क्षेत्रीय आंदोलन बताकर खारिज कर देती है। इसलिए अब पूरे देश के किसानों से समर्थन परिपत्र भरवाए जा रहे हैं।
  • दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन : इस यात्रा का समापन 19 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में होगा, जहां देशभर से एकत्र किए परिपत्र प्रधानमंत्री को सौंपे जाएंगे।
  • बजट पर नाराजी : संगठन ने आरोप लगाया कि हालिया बजट में किसान और मजदूरों की पूरी तरह उपेक्षा की गई है। इस यात्रा के माध्यम से सोई हुई सरकार को चेताने और किसानों को उनके अधिकारों के प्रति जगाने का कार्य किया जाएगा।

इनका कहना है…

यह यात्रा सरकार के उस भ्रम को तोड़ देगी कि एमएसपी की मांग केवल चंद राज्यों तक सीमित है। अब पूरा देश जवाब मांगेगा।

— लीलाधर राजपूत, राष्ट्रीय अध्यक्ष

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Rashtra Bharti School, Itarsi
error: Content is protected !!