समस्या सुनने किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे किसानों के द्वार

समस्या सुनने किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे किसानों के द्वार

इटारसी। किसानों की समस्या के लिए भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष दर्शन चौधरी (BJP Kisan Morcha State President Darshan Choudhary) आदिवासी ब्लाक केसला के कृषकों के द्वार पर आये। अपनी समस्या से किसानों ने प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया। किसानों ने बिजली की समस्या बताते हुए कहा कि कम वोल्टेज मिलने से किसानों की मोटर पंप नहीं चल पाती, डीपी जल जाना, डीपी की कमी एवं तवा नदी से सिलवानी तक जो तवा परियोजना की पाइप लाइन से पानी किसानों के लिए पहुंचाने की थी, वह लगभग 30 वर्षों से बंद पड़ी है, उसको चालू कराने की मांग रखी। इसके चालू होने से दर्जनों गांव के किसानों को पानी मिलेगा और किसानों को फायदा होगा। भाजपा के कार्यकर्ता सहित क्षेत्र के किसानों ने प्रदेश अध्यक्ष को ज्ञापन देकर समस्या से अवगत कराया।
इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष सुशील बरकड़े, पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक साहू, जनपद पंचायत के पूर्व अध्यक्ष गनपद उईके, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुनील बाबा ठाकुर, विधायक प्रतिनिधि रामकिशोर यादव, निर्भय यादव, अंकित यादव, रूपेश मालवीय, अजय साहू, मंगल यादव, लखन आरसे, बंटी मालवीय, रघुवीर धुर्वे, सुखदेव इरपाचे आदि कार्यकर्ता एवं किसान उपस्थित रहे।

 

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!