इटारसी। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून (Southwest Monsoon) आज, 29 मई को केरल (Kerala) में दस्तक दे चुका है, तीन दिन पूर्व ही केरल में मानसून आ चुका है, जबकि इसकी शुरुआत की सामान्य तिथि 1 जून है।
मौसम विभाग (Meteorological Department) के अनुसार इस प्रकार दक्षिण-पश्चिम मॉनसून अपनी सामान्य तिथि से तीन दिन पहले केरल में दस्तक दे चुका है। केरल में मानसून की दस्तक के साथ ही अनुमान है कि मप्र (MP) में भी इसकी आमद जल्दी हो सकती है। आमतौर पर यहां 15 जून तक मानसून सक्रिय होता है, जिस तरह से केरल में यह समय से पूर्व सक्रिय हुआ है, हो सकता है कि यहां भी यह जल्द ही आये। मप्र उत्तरी मध्यप्रदेश में यह 20 जून तक और जून के अंत तक देश के ज्यादातर हिस्सों को मानसून भिगो सकता है।
केरल में दस्तक, यहां भी जल्द आ सकती है बारिश की बूंदें


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







