खुशखबरी : SSC GD Constable भर्ती में हुए ये बदलाब जानें…
SSC GD Constable New Notification जारी
SSC GD Constable (कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली जनरल ड्यूटी (GD) कॉन्स्टेबल भर्ती 2022 का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। इस भर्ती के लिए जो पहले नोटिफिकेशन जारी हुआ था उसमें 24,369 पदों पर भर्ती की जानी थी। जो हाल ही में बढ़कर 45,284 हो चुकी है जो कि उम्मीदवारों के लिए एक बहुत ही बड़ी खुशखबरी हैं।
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) भर्ती अब 45,284 पदों पर सलेक्शन करेंगी। इन पदो पर आवेदन करने के लिए इक्छुक उम्मीदवार दिनांक 27/10/2022 से 30/11/2022 तक ऑनलाइन आवदेन कर सकते हैं। इस भर्ती से सम्बधित जानकारी नीचे उपलब्ध है। इक्छुक उम्मीदवार आवदेन करने से पहले भर्ती के नियम/शर्तों को ध्यानपूर्वक पढे् और अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन करें।
SSC GD Constable भर्ती महत्वपूर्ण बदलाव
SSC GD Constable भर्ती 2022 की चयन प्रक्रिया में इस साल कुछ अहम बदलाव किए हैं।
कम हुए प्रश्न : SSC GD Constable भर्ती के कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) में पहले अभ्यर्थियों से 100 प्रश्न पूछे जाते थे। लेकिन इस भर्ती मे इस परीक्षा में प्रश्नों की संख्या कम हो गई है। अब अभ्यर्थियों से 80 प्रश्न पूछे जाएंगे।
1 प्रश्न होगा 2 अंक का : SSC GD Constable की पिछली भर्तियों की CBT में अभ्यर्थियों से पूछे जाने वाला प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होता था। लेकिन अब इस परीक्षा में 1 प्रश्न दो अंको का होगा। मतलब 80 प्रश्न पूछे जाएंगे जो 160 अंकों के होगे।
भाग | विषय | प्रश्नों की संख्या | अधिकतम अंक | समय |
भाग – 1 | रीजनिंग | 20 | 40 | |
भाग- 2 | जनरल नॉलेज – सामान्य अध्ययन | 20 | 40 | |
भाग -3 | प्रारंभिक गणित | 20 | 40 | |
भाग – 4 | अंग्रेजी/हिंदी | 20 | 40 | |
कुल | 80 | 160 | 60 मिनट (1 घंटा) |
समय बदलाव : SSC GD Constable भर्ती की CBT में अभ्यर्थियों को पहले प्रश्नों को हल करने के लिए 90 मिनट का समय दिया जाता था। लेकिन कर्मचारी चयन आयोग ने इस साल इसमें भी एक महत्वपूर्ण बदलाव किया है। अब इस भर्ती में हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थियों को अब CBT में सभी प्रश्नों को हल करने के लिए सिर्फ 60 मिनट का समय मिलेगा।
नेगेटिव मार्किंग :SSC GD Constable भर्ती की CBT में नेगेटिव मार्किंग पिछली भर्ती से ही लागू की गई है। जिसके नियम के अनुसार प्रत्येक गलत उत्तर के लिए अभ्यर्थियों के 0.25 अंक काटे जाते थे, लेकिन अब इस परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए अभ्यर्थियों के 0.50 अंक कटेंगे जाऐगे।
SSC GD Constable भर्ती महत्वपूर्ण तिथि (Important Date)
- आवेदन की प्रारंभिक तिथि – 27/10/2022 से
- आवेदन की अंतिम तिथि – 30/11/2022 तक
SSC GD Constable भर्ती आयु सीमा (Age Limit)
- न्यूनतम आयु सीमा –18 वर्ष
- अधिकतम आयु सीमा – 23 वर्ष
- आयु सीमा की गणना – 01 जनवरी 2023 से की जायेगी।
- आयु सीमा में छूट के लिए भर्ती से सम्बंधित नोटिफिकेशन पढ़ें।
SSC GD Constable भर्ती आवेदन शुल्क (Application Fee)
- जरनल/ओबीसी/ ईडब्लूएस – 100 रुपये
- एससी/एसएसटी – 00 रुपये
वेतन (Salary)
- चयनित उम्मीदवारों को 21,700-69,100 वेतन दिया जायेगा।
पदों के नाम (Name of Department/Posts)
- कॉन्स्टेबल जीडी
शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
- उम्मीदवारों को कक्षा 10वीं की परीक्षा किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/विश्वविद्यालय से उत्तीर्ण होना चाहिए।
SSC GD Constable भर्ती चयन प्रक्रिया (Selection Process)
- रिटन एग्जाम
- फिजिकल
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
- मेडिकल एग्जाम
SSC GD Constable भर्ती आवेदन कैसे करें (How To Apply)
- SSC GD Constable भर्ती का आवेदन करने के लिए सबसे पहले नीचे दी गई लिंक के माध्यम से कर्मचारी चयन आयोग की मुख्य बेवसाइट पर जाना होगा।
- उसके बाद आपके सामने होम पेज खुल जाएगा। आपको आवेदन करें लिंक पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने एक नई विंडो खुलेगी, जिसमें आपको आपना आवेदन फॉर्म भरना होगा।
- एसएससी कांस्टेबल जॉब आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा।
- अंत में सबमिट करने के बाद SSC GD Constable आवेदन पत्र का प्रिंट आउट कर ले।
Important Link | |
Apply Now | Click Here |
Download Notification | Click Here |
Download New Notification | Click Here |
Official website | Click Here |