---Advertisement---

जानिये, कैसा रहेगा आपके प्रदेश में मौसम का मिजाज

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

भोपाल/इटारसी। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में आगामी दो से तीन दिन गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी वर्षा होने के संभावना है। मौसम विभाग (Meteorological Department) के अनुसार प्रदेश में 3 स्ट्रांग सिस्टम ट्रफ, वेस्टर्न डिस्टरबेंस और साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव हैं, जिसके कारण अगले 2-3 दिनों तक गरज चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश के आसार हैं।

आज सोमवार को प्रदेश के करीब एक दर्जन जिलों में बारिश, आंधी और बिजली गिरने चमकने के चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है। बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal) में एक चक्रवात बनने जा रहा है, जिससे 18 जुलाई से प्रदेश में अच्छी बारिश होने का अनुमान है। पाकिस्तान (Pakistan) के आसपास एक पश्चिमी विक्षोभ और मानसून द्रोणिका वर्तमान में राजस्थान (Rajasthan), उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक जा रही है।

बंगाल की खाड़ी में पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र, झारखंड (Jharkhand) एवं ओडिशा (Odisha) पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात और गुजरात (Gujarat) पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात है। गुजरात से लेकर केरल (Kerala) तक अपतटीय द्रोणिका बनी हुई है। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के चलते आज भोपाल (Bhopal), नर्मदापुरम (Narmadapuram), जबलपुर (Jabalpur), शहडोल (Shahdol), इंदौर (Indore) संभाग के जिलों में अनेक स्थानों पर मध्यम वर्षा हो सकती है।

इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश मौसम विभाग के अनुसार आज सोमवार को नर्मदापुरम संभाग के बैतूल हरदा के साथ ही धार, इंदौर, खरगोन, देवास, छिंदवाड़ा में गरज के साथ बारिश और बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, धार, इंदौर, छिंदवाड़ा बालाघाट और पांढुर्ना में भारी बारिश की चेतावनी है। मंदसौर, झाबुआ, रतलाम, अलीराजपुर, बड़वानी, बालाघाट, मुरैना, श्योपुरकलां, नर्मदापुरम, रायसेन, खंडवा, नीमच, बैतूल, पांढुर्ना, नरसिंहपुर, टीकमगढ़, छतरपुर में पूर्वाह्न के समय हल्की गरज के साथ बारिश होने के आसार हैं।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.