नर्मदापुरम। थाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत सिंधी कॉलोनी निवासी श्याम सुंदर खत्री की सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी, जिसकी रिपोर्ट 21 अगस्त 2025 को दर्ज कराई गई थी।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी कृष्णगोपाल जाटव उम्र 33 वर्ष, निवासी कागपुर, थाना करारिया, जिला विदिशा को विदिशा से गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से चोरी गई 50,000 रुपये कीमत की मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई है।
आरोपी एक शातिर चोर है, जिसके विरुद्ध पूर्व से चोरी के 4 अपराध दर्ज हैं। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव सिंह बुंदेला और उनकी टीम प्रधान आरक्षक विनोद लिखितकर, राजकुमार धाकड़, आरक्षक संतोष, रोहित व मनीष की महत्वपूर्ण भूमिका रही।











