क्रांतिकारी किसान मजदूर संगठन ने की नारेबाजी

क्रांतिकारी किसान मजदूर संगठन ने की नारेबाजी

इटारसी। क्रांतिकारी किसान मजदूर संगठन (krantikari kisan majadoor sangathan ) तहसील इटारसी के सदस्यों ने आज कृषि उपज मंडी इटारसी (Agricultural produce market itarsi) में किसानों के आंदोलन के समर्थन में नारेबाजी की और केन्द्र सरकार से तीन कृषि कानून रद्द करने की मांग करते हुए इन्हें काला कानून बताया। किसानों के आंदोलन की घोषणा के कारण आंदोलन के पूर्व ही पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से मोर्चा संभाल लिया था। हालांकि किसानों ने शांतिपूर्ण आंदोलन करने की घोषणा की थी। बावजूद इसके पुलिस ने कोई भी जोखिम से बचने अपनी तैयारी रखी थी। किसान नेता और संगठन के जिला अध्यक्ष हरपाल सिंह सोलंकी (District President Harpal Singh Solanki) ने किसानों को संबोधित करते हुए इस कानून के विरोध में किसानों द्वारा चल रहे आंदोलन को समर्थन देने का अनुरोध किया। उन्होंने किसानों को इस कानून के बाद किसानों की स्थिति की जानकारी भी दी। बता दें कि दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में क्रांतिकारी किसान मजदूर संगठन ने यहां कृषि उपज मंडी में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन एवं आंदोलन की घोषणा की थी। संगठन के तहसील अध्यक्ष बृजेश चौरे (Tehsil President Brijesh Chaurey) ने बताया हमार यह आंदोलन दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन संयुक्त किसान मोर्चा के को समर्थन देने के लिए किया है। उन्होंने कहा कि जो तीन कृषि कानून केंद्र सरकार ने किसानों पर थोपे हैं, उसके विरोध में यह प्रदर्शन है।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!