इटारसी। श्री द्वारिकाधीश मंदिर में श्री कृष्ण जन्म महोत्सव पर भजन संध्या ने भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। देर रात तक श्रद्धालुओं ने श्रीकृष्ण भजनों का आनंद लिया और मंदिर परिसर में गोपाल के जन्मोत्सव में भाग लिया।
श्री द्वारिकाधीश मंदिर में सुबह भगवान को पंचामृत से स्नान के साथ ही श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के कार्यक्रम प्रारंभ हो गये थे। श्रृंगार आरती, राजभोग आरती की गई। रात्रि 8 बजे से मंदिर परिसर में भजन संख्या का अयोजन किया। भजन गायक मुकेश तिवारी भोपाल, दामिनी पठारिया, आनंद भट्टाचार्य तबला भोपाल, विकास दुबे, कमलेश चौरे, ज्ञान कुमार की टीम ने कृष्ण भजनों की शानदार प्रस्तुति दी।
इस अवसर पर श्री द्वारिकाधीश राम जानकी मंदिर समिति के अध्यक्ष एवं विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा ने गायकों का पुष्पहारों से स्वागत किया। मुकेश तिवारी एवं दामिनी ने भगवान श्री कृष्ण के भजन प्रस्तुत किये तब श्रोता मंत्र दुग्ध होकर नाचने लगे। रात्रि 12:30 बजे तक भगवान कृष्ण के जन्म की बधाई के गीत भी प्रस्तुत किए।
शोभायात्रा का किया स्वागत
श्री कृष्णा यादव समाज समिति गोकुल नगर खेड़ा इटारसी की शोभायात्रा जब द्वारिकाधीश मंदिर पहुंची तब विधायक एवं मंदिर समिति के अध्यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा एवं समिति के पदाधिकारियों ने अंग वस्त्र एवं हार पहनाकर स्वागत किया। आयोजन को सफल बनाने मंदिर समिति के कार्यकारी अध्यक्ष उमेश अग्रवाल, सचिव शैलेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष प्रमोद पगारे, विपिन चांडक, पुजारी सुधीर शर्मा, पीयूष शर्मा, दिनेश सैनी ने सहयोग दिया। सुरक्षा व्यवस्था में एसडीओ पुलिस वीरेंद्र मिश्रा, थाना प्रभारी गौरव बुंदेला एवं पुलिस बल मौजूद रहा।










