---Advertisement---

मजदूर संगठन ने मनायी भगवान विश्वकर्मा की जयंती

By
On:
Follow Us

इटारसी। तुलसी चौक मजदूर संघ समिति इटारसी के तत्वावधान में आज भगवान विश्वकर्मा की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर मजदूरों ने जुलूस निकाला जो तुलसी चौक से जयस्तंभ चौके होकर मजदूर भवन पर समापन हुआ। यहां भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर फूलमाला अर्पण कर दीप प्रज्वलित कर आरती उतारी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों का सम्मान किया।

मुख्य अतिथि के तौर पर विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे, नगरपालिका में नेता प्रतिपक्ष श्रीमती रफत जहां सिद्दीकी, नगर कांग्रेस अध्यक्ष मयूर जायसवाल मौजूद रहे। अतिथियों ने मजदूर हितों में काम करने की बात कही। मजदूरों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने की बात कही।

तुलसी चौक मजदूर संघ समिति के अध्यक्ष नरेंद्र वर्मा ने कहा कि मजदूरों को समिति से जोडक़र अपंजीकृत मजदूरों को पंजीकृत कराया जाएगा, मजदूरों के लिए प्रशिक्षण के लिए कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। समारोह के दौरान समस्त मजदूरों को भोजन कराया।

इस अवसर पर समिति के सचिव तुलसीराम कुशवाहा, कोषाध्यक्ष लीलाधर साजवानी, संरक्षक सुरेश करिया, अजय राजपूत, समिति के सदस्य विनोद लोंगरे, परशुराम बिल्लौर, संजय शेल्के, अजय चंदेल, जयंत एवं अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी शामिल हुए।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.