इटारसी। विश्व मजदूर दिवस पर मजदूर संघ समिति तुलसी चौक बड़ा मंदिर के तत्वावधान में 1 मई, बुधवार को जयस्तंभ चौक पर मजदूर दिवस मनाया जाएगा। विश्व मजदूर दिवस पर सुबह 11 बजे विश्वकर्मा, भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण तथा 11:30 बजे से अतिथियों के संबोधन होंगे। जयस्तंभ चौक पर दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक स्वरुचिभोज का आयोजन किया जाएगा।
संगठन के अध्यक्ष नरेन्द्र वर्मा, संरक्षक सुरेश करिया, अजय राजपूत, उपाध्यक्ष अशोक कुमार, कोषाध्यक्ष लीलाधर साजवानी, सचिव तुलसीराम कुशवाह, सहसचिव परसराम बिल्लौरे, पूर्व अध्यक्ष सुरेन्द्र चौरे, प्रचारक गिरीश पटेल, सदस्य नन्दकिशोर चौरे, केशव शर्मा, संजय शेल्के, कन्हैया बामने, विनोद डोंगरे, रंजीत चौधरी सहित समस्त सदस्यों ने मजदूरों से कार्यक्रम में शामिल होने का अनुरोध किया है।