---Advertisement---

इटारसी में मजदूर का पंखे से लटका मिला शव, सुसाइड नोट नहीं मिला

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। गुरुवार को एक मजदूर का कमरे में एक पंखे से लटका हुआ शव मिला है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पंखे से उतारकर पंचनामा बनाया। शव पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। ये घटना मालवीय गंज स्थित टंडन बिल्डिंग के पास की है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है। मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक अजय मकान निर्माण में लोहे का काम करता था। अजय की दो शादियां हुई थीं। उसकी पहली पत्नी पहले ही उसे छोड़कर जा चुकी थी। दूसरी पत्नी भी घटना से दो दिन पहले घर छोड़कर चली गई थी। मकान मालिक ने अजय को घर की रखवाली और कुत्ते की देखभाल के लिए मकान दिया था।

इटारसी थाना प्रभारी गौरव सिंह बुंदेला ने बताया कि जिनके यहां मजदूर काम करता था। वह लोग बाहर गए हुए हैं। गुरुवार को मजदूर ने फांसी लगाई थी। आखिर मजदूर ने क्यों फांसी लगाई इसकी जांच की जा रही है।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Rashtra Bharti School, Itarsi
error: Content is protected !!