---Advertisement---

नानूपुरा में सूने घर से लाखों की चोरी, 2.55 लाख के जेवर ले उड़े चोर

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। जिले के पथरौटा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम नानूपुरा में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए वहां रखे सोने-चांदी के जेवरात पार कर दिए, जिनकी कुल कीमत लगभग 2,55,000 रुपये बताई जा रही है।

क्या है पूरा मामला?

प्राप्त जानकारी के अनुसार, फरियादी मधुपत घनश्याम कटारे 55 वर्ष, निवासी ग्राम नानूपुरा के घर में यह घटना 6 और 7 फरवरी की दरम्यानी रात हुई। चोरों ने रात करीब 11 बजे से सुबह 04 बजे के बीच घर में घुसकर चोरी की इस वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही पथरौटा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुटी है और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Rashtra Bharti School, Itarsi
error: Content is protected !!