भोपाल मंडल के इटारसी स्टेशन गुजरेगी लालकुआ-क्रांतिवीर संगोल्ली रायन्ना विशेष ट्रेन

Post by: Rohit Nage

Aurangabad-Patna-Aurangabad Kumbh Mela special train will leave from Itarsi station at this time.
Bachpan AHPS Itarsi

इटारसी। गाड़ी संख्या 05074/05073 लालकुआ क्रांतिवीर संगोल्ली रायन्ना (बेंगलुरु) – लालकुआ विशेष ट्रेन भोपाल मंडल के बीना, रानी कमलापति एवं इटारसी स्टेशनों पर ठहरकर गंतव्य तक जाएगी। विशेष ट्रेन प्रत्येक शनिवार, 11 जनवरी 2025 से अगले आदेश तक चलाई जाएगी। यह ट्रेन लालकुआ स्टेशन से शाम 17.55 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन सुबह 06.00 बजे बीना, 07.50 बजे रानी कमलापति, 09.30 बजे इटारसी एवं मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए तीसरे दिन दोपहर 15.25 बजे क्रांतिवीर संगोल्ली रायन्ना (बेंगलुरु) स्टेशन पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 05073 क्रांतिवीर संगोल्ली रायन्ना (बेंगलुरु) – लालकुआ विशेष ट्रेन प्रत्येक मंगलवार, 14 जनवरी 2025 से अगले आदेश तक चलाई जाएगी। यह ट्रेन क्रांतिवीर संगोल्ली रायन्ना (बेंगलुरु) स्टेशन से सुबह 07.15 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन 12.05 बजे इटारसी, 13.40 बजे रानी कमलापति, 17.45 बजे बीना एवं मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए तीसरे दिन सुबह 09.05 बजे लालकुआ स्टेशन पहुंचेगी।

गाड़ी के हाल्ट एवं कोच संरचना

गाड़ी लालकुआ जंक्शन, किच्छा, बहेरी, भोजीपुरा जंक्शन, इज्जतनगर जंक्शन, बरेली सिटी, बरेली जंक्शन, बदायूं, कासगंज, हाथरस सिटी, मथुरा छावनी, मथुरा जंक्शन, आगरा छावनी जंक्शन, ग्वालियर जंक्शन, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन, बीना जंक्शन, रानी कमलापति, इटारसी जंक्शन, बैतूल, नागपुर जंक्शन, सेवाग्राम, चंद्रपुर, बल्हारशाह, सिरपुर कागजनगर, मंचेरियल, पेद्दापल्ली, वारंगल, महबूबाबाद, खम्मम, विजयवाड़ा जंक्शन, तेनाली जंक्शन, ओंगोल, नेल्लूर, गुडूर जंक्शन, रेनीगुंटा जंक्शन, काटपाड़ी जंक्शन, जोलारपेट्टई जंक्शन, कुप्पम, बांगारपेट जंक्शन, कृष्णराजपुरम, बेंगलुरु छावनी, क्रांतिवीर संगोल्ली रायन्ना (बेंगलुरु) स्टेशनों पर रुकेगी। इस विशेष ट्रेन में 4 शयनयान श्रेणी, 10 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी (इकोनॉमी) के डिब्बे सहित कुल 16 डिब्बे होंगे।

error: Content is protected !!