इटारसी। हमसफर एक्सप्रेस से यात्रा के दौरान एक युवक भोपाल में उतरा। उसे याद आया कि वह अपना पिट्टू बैग ट्रेन में ही भूल गया। उसने तत्काल इटारसी रेलवे पुलिस (त्रक्रक्क) से संपर्क किया। एक पि_ू बैग में उनका लैपटॉप और अन्य कीमती सामान मौजूद था।
जैसे ही युवक यात्री भोपाल स्टेशन पर उतरा तो उसे ध्यान आया कि उसका बैग गायब है। उसने तुरंत इटारसी जीआरपी थाने में इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही, जीआरपी के अधिकारियों ने तेजी से कार्रवाई की और ट्रेन में जाकर उस बैग को सुरक्षित उतार लिया।
जब यात्री अपना सामान लेने इटारसी जीआरपी थाने पहुंचा तो कांस्टेबल सुमित यादव, अमित, और प्रभात ने पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ उनका बैग चेक कराया। सभी सामान सही-सलामत मिलने के बाद, उन्होंने यात्री को उनका बैग सौंप दिया। अपना कीमती सामान वापस पाकर यात्री ने इटारसी जीआरपी, खासकर कांस्टेबल सुमित, अमित और प्रभात की सराहना की और उनका तहे दिल से धन्यवाद किया।








