---Advertisement---

ग्वालटोली नर्मदापुरम में दो घरों में मिला लार्वा, विनिष्टीकरण कर जुर्माना लगाया गया

By
Last updated:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

नर्मदापुरम। जिले में डेंगू की रोकथाम हेतु कलेक्टर नर्मदापुरम के निर्देशानुसार जिला स्वास्थ्य प्रभारी डॉ बबीता राठौर एवं जिला मलेरिया अधिकारी अरुण श्रीवास्तव एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा ग्वालटोली क्षेत्र में घर-घर जाकर लार्वा विनिष्टिकरण का कार्य किया गया। इस दौरान दो घरों में लार्वा पाया गया। जिन घरों में लार्वा पाया गया, उनके ऊपर 500 जुर्माना करने के निर्देश दिए तथा क्षेत्र के अन्य निवासियों को भी चेतावनी दी गई कि यदि उनके घर में लार्वा पाया जाएगा तो उनके ऊपर 500 का जुर्माना अधिरोपित किया जाएगा।

ग्वालटोली वासियों को जानकारी दी गई

मोहल्ला वासियों को जानकारी दी गई की ऐसे स्थान जहां वर्षा काल में पानी का जमाव हो गया है एवं मच्छरों का लार्वा पनपने की संभावना है उन्हें खाली करें। रुके हुए पानी में टीमोफॉस या घर में उपयोग होने वाला कोई भी तेल डाल दें। कुछ घरों के ऊपर टायर रखे पाए गए जिनको हटवाया गया। प्रचार सामग्री का वितरण भी आमजन को किया गया जिससे डेंगू से बचाव हो सके ।

विशेष तौर पर यह बताया गया कि डेंगू के मच्छर घरों के आसपास जमा पानी कूलर, गमले, सीमेंट की टंकी, छत पर रखी टंकियों, मटके, टायर आदि में जमा पानी में पनपते हैं अत: सभी से अपील है कि डेंगू से बचाव हेतु उक्त तरह से आसपास पानी न जमा होने दें। रुके हुए पानी की निकासी करें। निकासी संभव न हो तो मिट्टी का तेल या जला हुआ तेल डाल दें।

शाम को सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करें। घर के खिडक़ी दरवाजे में मच्छर रोधी जाली लगाएं। पूरी आस्तीन के कपड़े पहने कूलर टंकी आदि में भरा पानी आवश्यक रूप से खाली करें और उसे सुखाकर साफ स्वच्छ तरीके से रखें। बुखार आने पर मच्छरदानी में विश्राम करें। अधिक से अधिक पानी पिए तथा दर्द निवारक दवा का सेवन न करें।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.