नर्मदापुरम। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा डीएलएड द्विवर्षीय पाठयक्रम मुख्य परीक्षा प्रथम व द्वितीय वर्ष 2022 की मुख्य परीक्षा के परीक्षार्थियों के लिए ऑनलाईन परीक्षा फार्म भरने के लिए अंतिम नियत शुल्क के साथ 8 जून से 15 जून तक अंतिम अवसर प्रदान किया गया है।
जिला शिक्षा अधिकारी नर्मदापुरम ने बताया है कि पंचायतों के आम निर्वाचन कार्यक्रम एवं तिथियों को दृष्टिगत रखते हुए मंडल द्वारा आयोजित पूरक परीक्षा कार्यक्रम में आंशिक संशोधन किया गया है। संशोधित पूरक परीक्षा कार्यक्रम मंडल की वेबसाईट www.mpbse.nic.in पर देखा जा सकता है।
डीएलएड मुख्य परीक्षा के आवेदन करने का अंतिम अवसर


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







