होशंगाबाद। जवाहर नवोदय विद्यालय पवारखेड़ा (Jawahar Navodaya Vidyalaya Pawarkheda) में सत्र 2022-23 में कक्षा छठवीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा में कक्षा पांचवी में अध्ययनरत छात्र छात्राएं अब ऑनलाइन आवेदन 15 दिसम्बर 2021 तक कर सकते हैं।
प्राचार्य एनएस लेनगुरे ने बताया कि कक्षा पांचवी में अध्ययनरत ऐसे छात्र जिनकी जन्म तिथि 1 मई 2009 से 30 अप्रैल 2013 के मध्य है वहीं छात्र ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट www.navodaya.gov.in पर ऑनलाइन किया जा सकता है।










