इटारसी। NCVT नई दिल्ली ने वर्धमान प्राइवेट आईटीआई, इटारसी में प्रवेश की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर 2026 निर्धारित की है। जो विद्यार्थी अब तक प्रवेश लेने से वंचित रह गए हैं, वे इस अंतिम अवसर का लाभ उठाते हुए 15 अक्टूबर तक संस्था में संपर्क कर सकते हैं।
संस्था प्रबंधन के अनुसार, वर्धमान आईटीआई का पिछले 15 वर्षों का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा है। यहां नियमित कक्षाओं के साथ-साथ प्रैक्टिकल और इंजीनियरिंग ड्राइंग के विशेष प्रशिक्षण पर जोर दिया जाता है। इसी उत्कृष्ट शिक्षण व्यवस्था के कारण संस्था के कई विद्यार्थियों का चयन शासकीय, अर्धशासकीय और केंद्रीय सेवाओं में हो चुका है।
प्रबंधन ने इच्छुक विद्यार्थियों से अपील की है कि वे अनुभवी स्टाफ के मार्गदर्शन में तकनीकी और व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त करने तथा रोजगार के बेहतर अवसरों के लिए अंतिम तिथि से पहले अपनी प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर लें।











