---Advertisement---

इस साल नवमतदाता बनने की अंतिम तिथि कल 28 नवम्बर

By
—
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement
  • मतदाता बनने से चूक न जायें, 18 साल के होने का फर्ज निभायें
  • मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए अब बाकी कुछ ही घंटे
  • रखना है प्रजातंत्र से नाता, युवा बनें आज ही मतदाता

इटारसी। ऑनलाईन सुविधा का प्रयोग तो युवा आज अधिकांश कामों में कर रहे ही हैं तो क्या ऑनलाइन प्रक्रिया का उपयोग आपने प्रजातंत्र में अपनी भागीदारी के लिये मतदाता बनने के लिये भी किया है? ये संदेश स्वीप आईकॉन सारिका घारू ने 18 साल के होने जा रहे युवाओं को मतदाता बनने के लिये प्रेरित करते हुये किया ।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुखवीर सिंह तथा कमिश्नर तथा एवं रोल ऑब्जर्वर केजी तिवारी के मार्गदर्शन में आयोजित स्वीप कार्यक्रम में सारिका ने कहा कि अब कुछ ही घंटे शेष रह गये हैं। बीएलओ द्वारा दावे-आपत्तियां 28 नवम्बर 2024 तक सभी मतदान केन्द्रों पर प्राप्त की जा रही हैं।

यहां बीएलओ से संपर्क करके ऑफलाइन अथवा ऑनलाइन आवेदन बेवासाईट voters.eci.gov.in के माध्यम से किया जा सकता है। निर्वाचन हेल्पलाइन के टोल फ्री नम्बर 1950 पर जानकारी ली जा सकती है। तो बिना देर करे भरें देश का फार्म और निभायें लोकतंत्र में अपनी जिम्मेदारी। याद रखें युवा मतदाता ही देश का हैं भविष्य।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.