---Advertisement---

शादियों के दौर में साल का आखिरी गुरु पुष्य नक्षत्र, खरीदारी और निवेश का शुभ मुहुर्त

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। 25 नवंबर यानि गुरुवार को साल का आखिरी गुरू पुष्य नक्षत्र (Guru Pushya Nakshatra 2021) है। यह मुहुर्त सूर्योदय से सूर्यास्त तक रहेंगे। खासकर यह पुष्य नक्षत्र शादियों के समय पड़ रहा है। इन दिनों लोग हर दिन खरीदारी कर रहें है। लेकिन सबसे खास बात यह है कि आज खरीदारी, निवेश, लेन-देन और नए कामों की शुरुआत के लिए पूरा दिन खास रहेगा। पंडि़त शुभम दुबे के अनुसार ये इस साल का आखिरी गुरु पुष्य योग है। इसके बाद आठ महीने तक ऐसा संयोग नहीं बनेगा। अब अगले साल 28 जुलाई 2022 को ऐसा ही गुरु पुष्य संयोग बनेगा।

शादियों के दौर में खरीदारी का महायोग
देव उठनी एकादशी (Dev uthani Ekadashi) के बाद से शादियों का दौर शुरू हो गया है। ऐसे में खरीदारी के लिए ये महायोग रहेगा। इस दिन कपड़े, ज्वेलरी और वाहन, जमीन-जायदाद की खरीदारी और नए घर के निर्माण तथा गृह प्रवेश भी इन मुहूर्त में शुभ फलदायी होता है।

इस टाइम कर सकते है खरीदारी
गुरुवार को पुष्य नक्षत्र सुबह तकरीबन 6.50 से शाम करीब 6.50 तक रहेगा। सर्वार्थ सिद्धि और अमृत सिद्धि योग भी पुष्य नक्षत्र के साथ शुरू और खत्म होंगे। इस दिन अन्य ग्रहों और नक्षत्र से शुक्ल, शुभ और ब्रह्म नाम के योग भी बनेंगे। ये तीन शुभ योग सूर्योदय के साथ शुरू होकर शाम तकरीबन 6.58 तक रहेंगे। इस तरह 5 शुभ योगों से मिलकर खरीदारी का महा संयोग बन रहा है। इस महायोग में हर तरह की खरीदारी और नए कामों की शुरुआत के लिए पूरा दिन शुभ रहेगा। व्हीकल, कपड़े और ज्वेलरी की खरीदारी के साथ भूमि-भवन की रजिस्ट्री कराना, नए घर का निर्माण या गृह प्रवेश करना भी शुभ माना जाता है।

प्रॉपर्टी और व्हीकल खरीदी का मुहूर्त
25 नवंबर को प्रॉपर्टी में निवेश और व्हीकल खरीदारी का विशेष शुभ मुहूर्त (Shubh Muhurt) रहेगा। पुष्य नक्षत्र का स्वामी शनि होने से इस नक्षत्र में प्रॉपर्टी और व्हीकल खरीदने से लंबे समय तक फायदा होता है। इस दिन तिथि, वार और नक्षत्र के शुभ संयोग से सर्वार्थ सिद्धि और अमृत सिद्धि योग भी रहेंगे। हर कामों में सफलता और समृद्धि देने वाले इन शुभ योगों में पूरे दिन खरीदारी की जा सकेगी।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.