---Advertisement---

वकील करेंगे न्याय के देवता की जयंती पर भजन संध्या में आरती

By
—
On:
Follow Us

शनिदेव जयंती पर भजन संध्या में झांकियां रहेंगी विशेष आकर्षण
इटारसी। 29 मई को न्याय के देवता भगवान श्री शनिदेव (Lord Shri Shanidev) की जयंती पर पुरानी इटारसी (Old Itarsi) स्थित श्री शनिदेव मंदिर (Shri Shanidev Temple) में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। इस अवसर पर एक शाम भगवान शनिदेव के नाम भजन संध्या (Bhajan Sandhya) का भी आयोजन समिति द्वारा किया जा रहा है।

आयोजन को लेकर रविवार दोपहर ईश्वर रेस्टोरेंट (Ishwar Restaurant) में प्रेस वार्ता में समिति के पं आलोक शुक्ला ने कार्यक्रम के संबंध में जानकारी दी। इस अवसर पर नर्मदापुरम जिला पत्रकार संघ (Narmadapuram District Journalists Association) के अध्यक्ष प्रमोद पगारे भी उपस्थित थे। संतोष गुरयानी वरिष्ठ अधिवक्ता ने बताया कि शहर के सबसे प्राचीन शनिदेव मंदिर, जो कि पुरानी इटारसी में स्थित है। मंदिर की स्थापना करीब 80 वर्ष पूर्व स्वर्गीय छोटेलाल जोशी ने की थी। तब से ही प्रतिवर्ष शनिदेव जयंती का भव्य आयोजन यहां पर किया जाता रहा है। इस वर्ष भी समिति द्वारा 24 वे वर्ष में शनिदेव जयंती की पूर्व संध्या में पुरानी इटारसी के सूखा सरोवर (Sukha Sarovar) मैदान में 29 मई शाम 7 बजे से एक शाम भगवान शनिदेव के नाम विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।
आयोजन का आरंभ अधिवक्ताओं द्वारा आरती करके किया जाएगा जिसमें मां के बेटे जागरण ग्रुप के प्रमुख आलोक शुक्ला, वीणा ठाकुर, पवन शुक्ला, सुरेंद्र भाई आदि के द्वारा भक्तिमय एवं आकर्षक भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। साथ ही जबलपुर से आ रहे आकाश सेन और अंशुल राजपूत द्वारा झांकियों की प्रस्तुति भी दी जाएगी। वही 30 मई जयंती के दिन में भगवान शनिदेव का पूजन अर्चन अभिषेक आदि किया जाएगा। वहीं विशाल भंडारा भी कराया जाएगा।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.