---Advertisement---

[adrotate banner="7"]

धोंखेड़ा पेयजल लाइन में लीकेज, इटारसी के कई हिस्सों में कल पानी की सप्लाई रहेगी प्रभावित

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। शहर के बड़े हिस्से में पेयजल आपूर्ति करने वाली मुख्य लाइन में अचानक लीकेज आने के कारण कल (शनिवार, 15 नवंबर) पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी। यह लीकेज धोंखेड़ा से शहर को पानी पहुंचाने वाली पाइपलाइन के पास, एकलव्य स्कूल के नजदीक सामने आया है।

नगरपालिका के सब इंजीनियर आदित्य पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि लीकेज सुधारने के काम में समय लगेगा, जिसके कारण कल पानी की सप्लाई कम दबाव से होगी। प्रभावित क्षेत्र इस समस्या के कारण इटारसी शहर के प्रमुख क्षेत्र नई गरीबी लाइन, सोनासांवरी नाका क्षेत्र जहां सूरजगंज समवेल से सप्लाई होती है, वार्ड 16 और 17 का क्षेत्र तथा पुरानी इटारसी के वार्ड 6,4,5,3 और 7 शनि मंदिर वाला क्षेत्र प्रभावित रहेंगे तथा बाजार क्षेत्र भी आंशिक प्रभावित होगा।

श्री पांडेय ने बताया कि लीकेज की मरम्मत प्राथमिकता के आधार पर शुरू कर दी गई है, लेकिन इसमें लगने वाले समय के कारण प्रभावित क्षेत्रों में कल पेयजल आपूर्ति कम मात्रा या कम दबाव के साथ हो पाएगी। नगरपालिका ने नागरिकों से अपील की है कि वे पानी का उपयोग मितव्ययिता से करें और सहयोग बनाए रखें। मरम्मत कार्य पूरा होते ही पेयजल आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Related News

[adrotate banner="9"]

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.