गर्ल्स कॉलेज में बाल अधिकार संरक्षण एवं जागरूकता पर व्याख्यान

गर्ल्स कॉलेज में बाल अधिकार संरक्षण एवं जागरूकता पर व्याख्यान

सिवनी मालवा। शासकीय कन्या महाविद्यालय (Government Girls College) में अग्रणी शासकीय गृह विज्ञान स्नातकोत्तर महाविद्यालय होशंगाबाद की प्राचार्य डॉ कामिनी जैन (Principal Dr. Kamini Jain) के मार्गदर्शन में, अमृत महोत्सव के अंतर्गत बाल अधिकार संरक्षण पर साप्ताहिक कार्यक्रम एनएसएस द्वारा आयोजित किया गया। जिसमें अंतिम दिन बाल अधिकार संरक्षण विषय पर व्याख्यान हुआ। अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. बाऊ पटेल ने की।
मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश एनसीसी की 5 वी बटालियन से कर्नल एसके शर्मा ने छात्राओं को विभिन्न प्रकार की जानकारी दी जिसमें उन्होंने छात्राओं को व्यक्तित्व विकास एवं शिक्षा के महत्व को बताया। डॉ टीटी इक्का ने बाल अधिकार संरक्षण के अधिनियम पर व्याख्यान दिया। अमृत महोत्सव कार्यक्रम के नोडल अधिकारी मनोज कुमार प्रजापति ने छात्राओं को अपने अधिकारों का उपयोग विषय पर प्रकाश डाला। संचालन डॉ गजेन्द्र वाईकर ने तथा डॉ धर्मेन्द्र सिंह ने आभार व्यक्त ने किया। कार्यक्रम में रजनीश जाटव, डॉ मनीष दीक्षित, रजनीकांत वर्मा, वीर सिंह लोधी, डॉ पद्म शर्मा, डॉ राकेश निरापुरे, आकांक्षा पांडेय, समस्त सहायक प्राध्यापक, स्टाफ एवं छात्रायें उपस्थित रहीं।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!