देवी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर व्याख्यानमाला का आयोजन

Post by: Rohit Nage

Lecture series organized on the birth anniversary of Goddess Ahilyabai Holkar

इटारसी। देवी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती का यह 300 वॉ वर्ष है। इस उपलक्ष्य में साल भर राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न प्रकार के आयोजन होना किये जायेंगे। विद्याभारती पूर्व छात्र परिषद मध्यभारत द्वारा 01 से 15 जनवरी के बीच पूरे प्रांत में लगभग 2000 से अधिक स्थानों पर देवी अहिल्या के महान, प्रेरणादायी जीवन पर व्याख्यान माला का आयोजन किये जा रहे हैं।

आज नगर के शासकीय सीएम राइज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में परिषद के विभाग संयोजक अभिषेक तिवारी ने विद्यार्थियों के समक्ष देवी अहिल्या के विभूतिकल्प व्यक्तित्व और कृतित्व पर अपने विचार रखे गये। विद्यालय प्राचार्य एनपी चौधरी, उपप्राचार्य उपेंद्र साहू, सरस्वती शिशु मंदिर प्राचार्य बृजबिहारी त्रिपाठी सहित समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

ग्राम जमानी स्थित कस्तूरबा विद्या मंदिर में परिषद के नगर संयोजक सौरभ दुबे ने व्याख्यान दिया। विद्यालय संचालक सुभाष दुबे एवं सभी विद्यार्थियों सहित शिक्षक इस कार्यक्रम के सहभागी बने। परिषद ने दोनों स्थानों पर विद्यालय परिवार को विद्याभारती मध्यभारत प्रान्त संगठन मंत्री निखलेश माहेश्वरी द्वारा लिखित पुस्तक ‘राष्ट्रसेविका माँ अहिल्याबाई होल्कर’ की प्रति भेंट की गई। 15 जनवरी तक नगर के अन्य स्थानों पर भी यह कार्यक्रम होगा।

उल्लेखनीय है कि कई प्रकार की सामाजिक, सांस्कृतिक व बौद्धिक गतिविधियों में सक्रिय विद्याभारती पूर्व छात्र परिषद विश्व का सबसे बड़ा पूर्व छात्रों का संगठन (एलुमनाई एसोसिएशन) है जिसके 01 करोड़ से अधिक पंजीकृत सदस्य हैं।

error: Content is protected !!