इटारसी। सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में आज विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन किया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में माननीय न्यायाधीश श्रीमती आयुषी गुप्ता (न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी) उपस्थित रहीं।
न्यायाधीश श्रीमती गुप्ता ने विद्यार्थियों को उनके संवैधानिक अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से बाल संरक्षण से जुड़े विभिन्न कानूनी प्रावधानों पर प्रकाश डाला और छात्रों को साइबर अपराधों से सुरक्षित रहने के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी। शिविर के दौरान, उन्होंने विद्यार्थियों के सभी प्रश्नों का धैर्यपूर्वक उत्तर दिया और उनकी शंकाओं का समाधान किया।
इस अवसर पर सरस्वती शिक्षा समिति के उपाध्यक्ष अभिषेक तिवारी, समिति सदस्य सर्वेश शर्मा, प्राचार्य रविशंकर यादव, शिक्षकगण योगेश शुक्ल, सुनील सोनी, देवेंद्र सैनी, रजनी मालवी, शिवप्रसाद श्रीवास्तव, राजकुमार पटेरिया सहित कक्षा 10वीं से 12वीं तक के सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।








