---Advertisement---
mayank mehto (2)
PlayPause
previous arrow
next arrow
1003320064 (1)
previous arrow
next arrow

विधिक साक्षरता कैंप में दी विधिक जानकारी, स्वास्थ्य शिविर में की मरीजों की जांच

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement
  • कृषि उपज मंडी परिसर में विश्व मजदूर दिवस पर हुए आयोजन

इटारसी। कृषि उपज मंडी परिसर में विश्व मजदूर दिवस के मौके पर विधिक साक्षरता कैंप एवं स्वास्थ्य परीक्षणशिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर इटारसी कोर्ट से न्यायाधीश और सिविल अस्पताल से चिकित्सक, मंडी के अधिकारी-कर्मचारी, विधायक प्रतिनिधि देवेन्द्र पटेल सहित हम्माल, तुलावटी, किसान और मंडी में व्यापार करने वाले कारोबारी मौजूद थे।

विश्व मजदूर दिवस के मौके पर तहसील विधिक सेवा समिति इटारसी के तत्वावधान में, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी शासकीय अस्पताल के सहयोग से कृषि उपज मंडी इटारसी में विधिक साक्षरता कैंप एवं स्वास्थय परीक्षण कैंप आयोजित किया गया। शिविर में तृतीय जिला न्यायाधीश इटारसी एवं अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति आदित्य रावत, प्रथम सिविल जज सीनियर डिवीजन इटारसी सूर्यपाल सिंह राठौर, तहसीलदार शक्ति सिंह तोमर इटारसी, सचिव कृषि उपज मंडी समिति इटारसी अरविंद परिहार एवं शासकीय चिकित्सालय इटारसी के चिकित्सक डॉ. शशांक प्रताप सिंह, डॉ. अनिल बुनकर एवं मेडिकल टीम उपस्थिति रही। स्वास्थ्य परीक्षण कैंप में करीब एक सैंकड़ा हम्माल, मजदूरों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करायी।

शिविर को उपस्थित न्यायिक अधिकारी, तहसीलदार एवं मंडी सचिव ने संबोधित किया। तृतीय जिला न्यायाधीश इटारसी आदित्य रावत ने अपने संबोधन में मजदूरों को उनके अधिकारों एवं हितों से अवगत कराया और निरंतर स्वास्थ्य परीक्षण कराते रहने के लाभ बताए। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा संचालित बीमा योजनाओं से भी अवगत कराया गया। इस दौरान सभी उपस्थित हम्माल एवं मजदूरों को अनिवार्य रूप से बैंक खाता खुलवाए जाने एवं केंद्र सरकार की बीमा योजनाओं में भागीदारी हेतु प्रोत्सहित किया, जिससें उन्हें सरकार से प्राप्त होने वाले लाभ प्राप्त हो सके।

श्री रावत ने हम्माल एवं मजदूरों को संबोधित करते हुए शिक्षा के महत्व को भी बताया एवं उपस्थित मजदूरों को उनके बच्चों को अनिवार्य स्कूल भेज जाने हेतु प्रोत्साहित किया। प्रथम सिविल जज सीनियर डिवीजन इटारसी सूर्यपाल सिंह राठौर ने अपने संबोधन में कार्य के अधिकतम घंटे, न्यूनतम मजदूरी, बालश्रम से संबंधित कानूनों की जानकारी प्रदान की। मंडी सचिव श्री परिहार ने उपस्थित सभी न्यायाधीशों, मेडिकल स्टाफ एवं अन्य का आभार व्यक्त किया।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Related News

[adrotate banner="9"]

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.