---Advertisement---

केसला ब्लॉक में खेत पर काम कर रहे ग्रामीण पर तेंदुआ का हमला

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

केसला। विकासखंड केसला के गांव पुरानी बंदी निवासी झूलन पिता किशोरा कलमे पर आज सुबह 6:30 बजे उसी के खेत में काम करने के दौरान एक तेंदुआ ने हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से झूलन संभल नहीं सका। तेंदुआ से जान बचाने झूलन भी उससे उलझ गया और इसी प्रयास में वह खायी में गिर गया। इसके बाद तेंदुआ भाग गया।

घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामवासी चिंतित हैं और वन विभाग से ऐसे जंगली जानवरों के हमले से खुद को महफूज करने तेंदुआ को पकडऩे की मांग कर रहे हैं। झूलन को तेंदुआ के हमले में बायें कंधे पर गहरा घाव बन गया है, साथ ही शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोट हैं। उसका उपचार कराने एम्बुलेंस 108 से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सुखतवा ले जाया गया जहां उसे उपचार दिया गया।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Rashtra Bharti School, Itarsi

Leave a Comment

error: Content is protected !!