---Advertisement---

नाबालिग लड़की का हाथ चबा गया लेपर्ड, मुंह, पीठ और छाती को भी नोंच डाला

By
—
Last updated:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

उदयपुर, 19 सितंबर (हि.स.)। गोगुंदा थाना क्षेत्र के उंडीथल गांव में गुरुवार सुबह लेपर्ड (Leopard) के एक और हमले में एक नाबालिग लड़की की मौत हो गई। लेपर्ड लड़की को घसीटते हुए जंगल में ले गया और उसका हाथ चबा गया। नाबालिग के मुंह, पीठ और छाती को भी लेपर्ड ने बुरी तरह नोंच डाला। लड़की का शव घने जंगल में करीब चार किलोमीटर अंदर मिला है। लड़की की तलाश बुधवार से ही की जा रही थी।

गोगुंदा थानाधिकारी शैतान सिंह नाथावत (Shaitan Singh Nathawat) ने बताया कि बुधवार दोपहर 12.30 बजे कमला (Kamla) (16) पुत्री अंबालाल कपाया (Ambalal Kapaya) उंडीथल गांव के जंगल में बकरियां चराने गई थी। देर रात तक वह वापस घर नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता होने लगी। उन्होंने ग्रामीणों की मदद से देर रात तक बच्ची को तलाशने की कोशिश की। लेकिन, कोई पता नहीं लग पाया। सुबह परिजन और ग्रामीण जंगल की तरफ तलाश करने पहुंचे तो घटना का पता लगा। नाथावत ने बताया कि शव मिलने के बाद ही परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों ने घटना के बाद क्षेत्र में पिंजरा लगाकर लेपर्ड को पकड़ने की मांग की है।

वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच की। जंगल में चार किलाेमीटर अंदर शव मिलने के कारण यहां एम्बुलेंस (Ambulance) या कोई वाहन नहीं जा सकता है ऐसे में पैदल ही शव को बाहर लाया गया। लड़की के पिता अंबालाल कपाया खेती व मजदूरी करते हैं। कमला सबसे छोटी बेटी थी। उसकी दो बहनों की शादी हो चुकी है। वहीं, घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत है। ग्यारह दिन पहले 8 सितंबर 2024 को झाड़ोल के कीरट फॉरेस्ट एरिया में लेपर्ड ने एक महिला पर हमला कर उसे मार दिया था।

महिला मीराबाई (Mirabai) निवासी मगवास जंगल में लकड़ी काटने गई थी। जहां झाड़ियों में छिपे लेपर्ड ने उसे अपना शिकार बना लिया। सूचना पर वन विभाग और झाड़ोल थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी। महिला को जंगल में तलाशने की कोशिश की तो एक जगह झाड़ियों में महिला का शव पड़ा हुआ मिला। जिसमें धड़ और सिर अलग-अलग करीब 12 फीट दूरी पर पड़े हुए मिले थे।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.