इटारसी। नागपुर रेल लाइन पर बाघदेव पुलिया के पास एक तेंदुआ की ट्रेन से कटने से मौत हो गयी। घटना संभवत: आज सुबह की है। वन विभाग को सुबह घटना की जानकारी मिली तो अधिकारी मौके पर पहुंचे। डाक्टर्स तेंदुए का पोस्टमार्टम कर रहे हैं। इसके बाद बाघदेव वन चौकी पर उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
हादसे में मृत तेंदुए की उम्र करीब ढाई से तीन वर्ष है। वन विभाग को हादसे की खबर सुबह 8 बजे मिली थी। रेंजर महेन्द्र कुमार गौर ने बताया कि सुबह ही किसी ट्रेन से टकराने से तेंदुए की मौत हुई है। सूचना मिलने पर वे विभागीय अमले के साथ मौके पर पहुंचे।
इस दौरान सीसीएफ अशोक कुमार और सोहागपुर से एसडीओ रचना शर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। वन विभाग की टीम ने रेलवे ट्रैक से तेंदुए के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बाघदेव वन चौकी ले जाया गया है, जहां पोस्टमार्टम चल रहा है।