तेंदुआ शेरू की हुई मृत्यु

तेंदुआ शेरू की हुई मृत्यु

भोपाल। वन विहार राष्ट्रीय उद्यान जू भोपाल (Van Vihar National Park Zoo Bhopal) के वयोवृद्ध नर तेंदुआ ‘शेरू’ (Leopard ‘Sheru’) की शुक्रवार को मृत्यु हो गई। तेन्दुए की मृत्यु प्रथम दृष्टया वृद्धावस्था के कारण होना पाई गई है। वन विहार राष्ट्रीय उद्यान संचालक अजय कुमार यादव (Van Vihar National Park Director Ajay Kumar Yadav) ने बताया कि ‘शेरू’ तेन्दुआ पर्यटकों में काफी लोकप्रिय था। इसकी उम्र तकरीबन 16 वर्ष थी। यह तेन्दुआ 7 साल पहले महाराष्ट्र के राष्ट्रीय उद्यान चन्द्रपुर (तड़ोबा) से प्राप्त किया गया था। यादव ने बताया कि तेन्दुआ कुछ समय से अस्वस्थ रहने के कारण इसे पर्यटकों के डिस्पले जोन से हटाकर तेंदुआ रेस्क्यू सेंटर की हाऊसिंग क्रमांक एक में रखा गया था। इस तेन्दुआ का उपचार वन्य प्राणी चिकित्सक डॉ. अतुल गुप्ता (Wildlife Doctor Dr. Atul Gupta) द्वारा किया जा रहा था। मृत तेन्दुए का पोस्टमार्टम वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में शनिवार को किए जाने के बाद अग्नि को सामर्पित कर दिया गया। वन विहार में वर्तमान में अब 10 तेन्दुए शेष बचे है।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!