अभा हॉकी प्रतियोगिता के लिए नपाध्यक्ष और सीएमओ को दिया पत्र

Post by: Rohit Nage

इटारसी। जिला हॉकी संघ ने 25 दिसंबर से होने वाली अखिल भारतीय महात्मा गांधी स्मृति हॉकी प्रतियोगिता के लिए आज शाम नगर पालिका अध्यक्ष एवं सीएमओ से मुलाकात कर उन्हें एक पत्र दिया है।

जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष प्रशांत जैन, कार्यकारी अध्यक्ष शिरीष कोठारी, सचिव कन्हैया गुरयानी और कोषाध्यक्ष सर्वजीत सिंघ सैनी ने आज शाम नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे और सीएमओ हेमेश्वरी पटले से उनके कार्यालय में मुलाकात की और 25 दिसंबर को होने वाली हॉकी प्रतियोगिता की जानकारी देकर प्रतियोगिता के लिए राशि स्वीकृत करने की मांग की।
गौरतलब है कि अखिल भारतीय महात्मा गांधी स्मृति हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन नगर पालिका द्वारा जिला हॉकी संघ के सहयोग से कराया जाता है। इस वर्ष यह प्रतियोगिता दिसंबर के अंत और जनवरी के प्रथम सप्ताह में प्रस्तावित है। नगर पालिका से इस प्रतियोगिता के लिए राशि स्वीकृत करने आज डीएचए के पदाधिकारी नपाध्यक्ष श्री चौरे और सीएमओ श्रीमती पटले से मिले हैं।

Leave a Comment

error: Content is protected !!