---Advertisement---

मेजर ध्यानचंद को भारत रत्न देने लिखा प्रधानमंत्री को पत्र

By
Last updated:
Follow Us
Bachpan play school advertisement
  • कांग्रेस खेल-खिलाड़ी प्रकोष्ठ ने खेल दिवस, मेजर ध्यानचंद का जन्म दिवस मनाया

इटारसी। कांग्रेस खेल-खिलाड़ी प्रकोष्ठ ने आज राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेल चौराहे पर मेजर ध्यानचंद (Major Dhyanchand,) को याद किया। संगठन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi,) को पत्र लिखकर मेजर ध्यानचंद को भारत रत्न (Bharat Ratna) देने की मांग की।

जिला नर्मदापुरम कांग्रेस खेलखिलाड़ी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राम शंकर सोनकर (Ram Shankar Sonkar) एवं साथी कांग्रेसियो ने खेल चौराह पर खिलाडिय़ों की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण कर मिष्ठान वितरण किया और हॉकी खिलाड़ी बच्चों को जूते, मोजे, क्रिकेट टीम को बेट प्रदान किये।

इस मौके पर ध्यानचंद की जीवनी पर युवक कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता गुफरान अंसारी, वरिष्ठ कांग्रेसी मोहन झलिया, पूर्व नगर अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी पंकज राठौर, ने प्रकाश डाला। आभार राम शंकर सोनकर ने किया।

कार्यक्रम में नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मयूर जयसवाल, वरिष्ठ कांग्रेसी संतोष गुरयानी, इंटक जिलाध्यक्ष शेख रमजान, जिला महामंत्री कांग्रेस अनिल सोनकिया, पिंकी शर्मा, गोल्डी बैस, सौम्या दुबे, गोल्डी चौधरी, गोपाला नामदेव, राहुल दुबे, दिनेश मासाब, कान्हा सोनी, श्याम गौर, सोनू बकोरिया, लक्की, ओम प्रकाश साकले, बबलू, अमल सरकार, सचिन मेहरा, सागर बेनीवाल, दीनू यादव, सौरभ कुरेले, उपस्थित हुए।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Rashtra Bharti School, Itarsi

Leave a Comment

error: Content is protected !!