---Advertisement---

केसला के 10 प्राथमिक स्कूलों में खुलेंगे पुस्तकालय और रीडिंग कॉर्नर, बच्चों में बढ़ेगी पढ़ने की रुचि

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। विकासखंड के 10 चयनित शासकीय प्राथमिक विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए पुस्तकालय एवं रीडिंग कॉर्नर स्थापित करने की पहल शुरू की गई है। इस पहल के लिए विकासखंड स्रोत समन्वयक (बीआरसी) श्रीमती रत्ना सोनिया द्वारा आवश्यक अनुमति और सहयोग प्रदान किया गया है।

एकलव्य फाउंडेशन के सहयोग से शुरू हो रहे इस कार्यक्रम का ब्लॉक समन्वय सुमैया एवं राजेंद्र द्वारा किया जाएगा। इसके तहत क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय खकरापुरा, शक्तिपुरा, भोबदा, खोहरा, रेशलपाठा, गजनियाबेहड़ा, दौड़ी, कासदा खुर्द, मोरपानी और डांडीवाड़ा में पुस्तकालय विकसित किए जाएंगे।

पहल के मुख्य उद्देश्य

 कौशल विकास: नियमित पठन-पाठन गतिविधियों के जरिए बच्चों में पढ़ने की रुचि, भाषा कौशल, नेतृत्व और सहयोग की भावना का विकास करना।

 दैनिक प्रक्रिया का हिस्सा: शिक्षकों और बच्चों की मदद से पुस्तकालय को दैनिक शिक्षण का अभिन्न हिस्सा बनाना। यह पहल बच्चों के लिए स्कूलों में एक आनंददायक और गुणवत्तापूर्ण सीखने का माहौल तैयार करने की दिशा में एक बड़ा और महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.