---Advertisement---
mayank mehto (2)
PlayPause
previous arrow
next arrow
1003320064 (1)
previous arrow
next arrow

जिले के इस गांव में भी अयोध्या की तरह होगी भगवान के बालरूप की प्राण प्रतिष्ठा

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। अयोध्या (Ayodhya) में भगवान श्रीराम (Lord Shri Ram) के मंदिर निर्माण की देशभर में चर्चा है तो जिले में भी एक मंदिर बनकर तैयार है जिसकी भगवान की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को उसी मुहूर्त में होगी, जब अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा होगी। यहां माता भगवती की प्राण प्रतिष्ठा भी साथ में ही होगी। नर्मदापुरम जिले (Narmadapuram district) का गांव गुनौरा (village Gunaura) इन दिनों खासा चर्चा में है।

यहां प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अंतर्गत विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। गांव में मां भगवती और रामलला के दरबार सज गया है और ग्रामीण हर परिवार भगवान और भक्तों के स्वागत को आतुर है। गांव की गलियों में रंगोली सजायी गयी है, वंदनवार बांधे गये हैं। गांव को अयोध्या की तरह सजाया-संवारा जा रहा है। आज ये यहां श्रीराम यज्ञ प्रारंभ हो रहा है। श्री रामलला मंदिर एवं श्री माता मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम के अंतर्गत रामलला मंदिर में बाल स्वरूप श्री राम की प्रतिमा एवं श्री खेड़ापति माता मंदिर में मां दुर्गा की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा होने जा रही है।

प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम

श्री राम यज्ञ 16 से 22 जनवरी प्रतिदिन प्रात: 9 से 12 और दोपहर-3 से 6 बजे तक। यज्ञाचार्य, आचार्य पं अजय दुबे (Ajay Dubey), नर्मदापुरम हैं। आज से ही 22 जनवरी तक श्रीमद भागवत कथा दोपहर 12 से 3 बजे तक प्रतिदिन होगी। 19 जनवरी, शुक्रवार को शाम 8 बजे से भजन संध्या ‘श्याम दीवानों की महफिल’ गायक कलाकार कनक-मयंक एवं एनपी प्रजापति, इटारसी मां के बेटे जागरण समिति द्वारा देवी जागरण में आलोक शुक्ला एवं श्रीमती वीणा राजपूत 21 जनवरी, रविवार को शाम 8 बजे से भजनों की प्रस्तुति देंगे। पूर्णाहुति, प्राण-प्रतिष्ठा एवं भंडारा 22 जनवरी, सोमवार को सुबह 11 बजे से होगा। आयोजन परिवार के दुष्यंत गौर, यशवंत (बबलू), श्रीमती नीतू गौर, यज्ञदत्त, शुभ, शिवांश गौर एवं ग्रामीणजनों ने भक्तों से कार्यक्रम में शामिल होने का अनुरोध किया है।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Related News

[adrotate banner="9"]

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.