---Advertisement---

चूना डालकर की लाइनिंग, चबूतरा स्वामी 7 दिन में नहीं आए तो निरस्त होगा आवंटन

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement
  • – कोठी बाजार के सब्जी बाजार को किया व्यवस्थित

नर्मदापुरम। जिला प्रशासन के निर्देश पर नगरपालिका प्रशासन द्वारा कोठी बाजार स्थित सब्जी बाजार को व्यवस्थित किया जा रहा है। खाली पड़े चबूतरों की साफ सफाई की गई साथ ही लाइनिंग कर चबूतरों पर क्रमांक डाला गया है। नगर के समस्त फल एवं सब्जी विक्रेताओं से आग्रह किया गया कि वे अपना व्यवसाय निर्धारित स्थान पर ही बैठक करें।

तिक्रमण दल प्रभारी सुनील राजपूत ने बताया कि मुख्य नगर पालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले के निर्देश पर कोठी बाजार के सब्जी बाजार को व्यवस्थित किया जा रहा है। चूना डालकर लाइनिंग की गई है। चबूतरों की नंबरिंग कर जिन्हें पूर्व में चबूतरा आवंटन किया गया था उन्हें सूचना दी है। सात दिन में वे अपने चबूतरों पर नहीं बैठते हैं तो उनका आवंटन निरस्त कर दूसरे अन्य सब्जी विक्रेताओं को चबूतरा आवंटित कर दिया जाएगा।

बाजार को व्यवस्थित करने में स्वच्छता निरीक्षक कमलेश तिवारी द्वारा सहयोग किया गया। बाजार व्यवस्थित करने पर नागरिकों ने नगरपालिका प्रशासन का आभार माना है। मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्रीमती पटले ने नगर के सब्जी और फल विक्रेताओं से कहा कि वे सड़क किनारे फल का, सब्जी का ठेला खड़ा कर व्यवसाय न करें। इससे यातायात बाधित होता है। ऐसा पाए जाने पर सामग्री जब्त कर जुर्माना किया जाएगा। इसलिए निर्धारित स्थानों पर पहुंचकर ही व्यवसाय करें।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.