इटारसी। लायंस इंटरनेशनल के सेवा सप्ताह में लंगर फॉर हंगर एक्टिविटी के अंतर्गत लायंस क्लब कपल ने मानवता की सेवा के लिए न्यास कॉलोनी वृद्धाश्रम अपनाघर में सभी 25 बुजुर्गों और स्टाफ को फल वितरित किये।
इसी एक्टिविटी के अंतर्गत एलकेजी स्थित आंगनबाड़ी में 150 बच्चो, किशोरियों और माताओं को बिस्किट के पैकेट और फलाहारी मिक्सचर और पौष्टिक आहार वितरित किया।
गुरुद्वारे में निर्धन असहाय वृद्ध भूखे 200 गरीबों को भोजन कराया गया। इन गतिविधियों में सभी क्लब सदस्यों और पदाधिकारियों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। अध्यक्ष लायन श्रद्धा अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया।










