---Advertisement---

लायंस क्लब कपल ने धौखेड़ा में लगाया डेंटल शिविर, स्वेटर वितरित की

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। लायंस क्लब इटारसी कपल की सेवा गतिविधि के तहत शासकीय माध्यमिक शाला धौखेड़ा में बच्चों को स्वेटर का वितरण एवं दंत निरीक्षण किया जिसमे डेंटल डॉ. गौरव चौबे ने बच्चों का दंत परीक्षण कर उन्हें डेंटल किट प्रदान की एवं दांतों की सुरक्षा के लिए पूर्ण जानकारी दी।

कार्यक्रम में अपनी आधिकारिक यात्रा हेतु डिस्ट्रिक्ट 3233 जी-2 से रीजन 6 की रीजन चेयरपर्सन एमजेएफ लॉयन रेखा पटेल उपस्थित थीं। क्लब ने रीजन चेयरपर्सन की आधिकारिक यात्रा भी संपन्न कराई। रीजन चेयरपर्सन ने क्लब द्वारा किए कार्यों की काफी सराहना की एवं क्लब के सदस्यों को सम्मानित भी किया।

कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष लायन हरीश अग्रवाल, क्लब सचिव लायन डॉ. अभिषेक सोनी, क्लब कोषाध्यक्ष लायन अल्पेश मोर, चार्टर्ड प्रेसिडेंट लायन प्रीति दुबे एवं क्लब के सभी सदस्य मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन लायन अंशु अग्रवाल ने किया।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.