---Advertisement---

एक पेड़ मां के नाम योजना में लायंस क्लब कपल ने लगाये फलदार पौधे

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। लायंस क्लब इटारसी कपल (Lions Club Itarsi Couple) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के आह्वान पर एक पेड़ मां के नाम योजनांतर्गत पौधरोपण किया। क्लब ने राष्ट्र भारतीय पब्लिक स्कूल परिसर (Rashtra Bharatiya Public School Campus) में फलदार पौधे लगाये।

क्लब की अध्यक्ष श्रद्धा अग्रवाल (Shraddha Agarwal) ने अपने जन्मदिन पर पौधारोपण करते हुए कहा कि अगर हर व्यक्ति अपने जन्मदिन पर एक पौधा लगाए और उसके संरक्षण की जिम्मेदारी ले, तो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा। उन्होंने कहा कि एक पेड़ मां के नाम बहुत ही सरल और सार्थक प्रयास है।

कार्यक्रम में स्कूल की प्राचार्य श्रीमती आरती जायसवाल (Mrs. Aarti Jaiswal) और समस्त स्कूल स्टाफ, बच्चों के साथ ही चार्टर अध्यक्ष प्रीति दुबे, अध्यक्ष श्रद्धा अग्रवाल, सचिव शिल्पी सराठे, निकिता जैन, वंदना ओझा, डॉ संजय गुप्ता, डॉ राकेश बत्रा, संजय अग्रवाल, मनोज साहू, डॉ विजयंत बडक़ुर, सुनील सराठे आदि उपस्थित थे।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Rashtra Bharti School, Itarsi

Leave a Comment

error: Content is protected !!