इटारसी। लायंस इंटरनेशनल के फाउंडर सर मेल्विन जोन्स के जन्मदिन और 14 जनवरी मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर लायंस क्लब इटारसी कपल ने हंगर एक्टिविटी का आयोजन हनुमान धाम मंदिर में किया।
डिस्ट्रिक्ट द्वारा हमारे सेवा के लक्ष्य ‘नर सेवा ही नारायण सेवा है’ को ध्यान में रखते हुए गरीबों और जरूरतमंदों को खिचड़ी और तिल्ली के लड्डू, मूंगफली की चिक्की आदि का वितरण किया। इसके साथ ही नर्मदा परिक्रमावासियों को भी खिचड़ी बांट कर लायंस कपल क्लब ने इस नेक काम को करके पुण्य अर्जित किया।

इस अवसर पर अध्यक्ष लायन श्रद्धा अग्रवाल, सचिव लायन शिल्पी सराठे, कोषाध्यक्ष लायन रितु मोर, वरिष्ठ सदस्य लायन अभय दुबे, पार्षद लायन वंदना ओझा, पार्षद लायन कुंदन गौर, लायन संजय अग्रवाल, लायन संजय गुप्ता, लायन डॉ राकेश बत्रा, लायन डॉ विजयंत बड़कुल, लायन डॉ अभिषेक सोनी उपस्थित रहे।









