इटारसी। लायंस क्लब इटारसी कपल ने आज मुस्कान संस्था में डॉ. रविन्द्र गुप्ता की अध्यक्षता में एक विशेष सेवा गतिविधि का आयोजन किया गया। इस दौरान संस्था के बच्चों को बैडमिंटन किट, वॉलीबॉल व नेट, लूडो टेबल, शतरंज टेबल, सांप-सीढ़ी टेबल और स्किपिंग रोप जैसी विभिन्न स्पोर्ट्स सामग्रियां उत्साह के साथ वितरित की गईं।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य वक्ता डॉ. रविन्द्र गुप्ता ने बच्चों को मेंटल हेल्थ (मानसिक स्वास्थ्य) के महत्व पर प्रकाश डालते हुए हमेशा खुश रहने, मोबाइल से दूरी बनाने और खेलों के माध्यम से शारीरिक व मानसिक स्थिति को स्वस्थ एवं नियंत्रित रखने के संबंध में बहुमूल्य मार्गदर्शन दिया।
इस अवसर पर संस्था संचालक मनीष ठाकुर, वंशिका ठाकुर सहित क्लब सचिव डॉ. अभिषेक सोनी, कोषाध्यक्ष डॉ. विजयंत-विनीता बड़कुल, डॉ. पूजा गुप्ता, अभय-प्रीति दुबे, प्रदीप-संध्या जैन, डॉ. राकेश बतरा, सुनील सराठे, लोकेश साहू, संजय अग्रवाल, डॉ. संजय गुप्ता, मनोज साहू, हरीश अग्रवाल, आजाद जैन और अजय पांडे विशेष रूप से उपस्थित रहे।











