---Advertisement---

विश्व शांति के लिए लायंस क्लब ने करायी पीस पोस्टर प्रतियोगिता

By
—
On:
Follow Us

इटारसी। लायंस इंटरनेशनल विश्व शांति के प्रति स्कूली विद्यार्थियों में जागरूकता के उद्देश्य से प्रतिवर्ष पीस पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन करता है जिसमें नियमानुसार 11,12,13 वर्ष की उम्र के बच्चे प्रतिभागी हो सकते है। इसी क्रम में इस वर्ष लायंस क्लब इटारसी कपल के द्वारा डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एमजेएफ मनीष शाह, पूर्व गवर्नर एमजेएफ अनिल झा, डिस्ट्रिक्ट कॉर्डिनेटर एमजेएफ रेखा पटेल के मार्गदर्शन और अध्यक्ष श्रद्धा अग्रवाल के नेतृत्व में क्लब के सभी सदस्यों के सहयोग से राष्ट्रभारती हायर सेकेंडरी स्कूल में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

सचिव शिल्पी सराठे और कोषाध्यक्ष रितु मोर ने बताया की इस वर्ष की थीम peace without limit पर 80 से अधिक बच्चों ने बहुत ही सुंदर और आकर्षित विभिने रंगों का समावेश करते हुए ड्राइंग बनाई। अध्यक्ष श्रद्धा अग्रवाल ने बताया कि इस आयोजन में विजेता का चयन क्लब स्तर से डिस्ट्रिक्ट, मल्टीपल और आखिरी में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होता है और विजेता बच्चों का अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर परिजनों की उपस्थिति में सम्मान किया जाता है। हालांकि विजेता बच्चों का शहर और डिस्ट्रिक्ट स्तर पर भी सम्मान किया जाता है और सभी प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया जाता है।

प्रतियोगिता को संपन्न कराने में स्कूल की प्राचार्य श्रीमती आरती जायसवाल का विशेष योगदान रहा। इसके साथ ही आयुषी, रश्मि, रागिनी, नेहा, मोनिका, मीनाक्षी, कोमल, निधि, ममता,पूजा का भी सहयोग रहा। कार्यक्रम में पीटीएस के साथ ही क्लब से संजय अग्रवाल, कुंदन गौर, काजल साहू, श्रुति साहू, सुनील सराठे और स्कूल की पूरी टीम की उपस्थित रही। प्राचार्या ने सभी सदस्यों का स्वागत किया। क्लब की तरफ से सभी बच्चों को पेन और चॉकलेट वितरित किए। अध्यक्ष श्रद्धा अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.