साहित्यकार मुंशी प्रेमचंद की जयंती मनाई गई

साहित्यकार मुंशी प्रेमचंद की जयंती मनाई गई

भोपाल। मध्य रेल के मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं प्रधान मुख्य सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर एके श्रीवास्तव की अध्यक्षता में साहित्यकार मुंशी प्रेमचंद (Writer Munshi Premchand) की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में उप महाप्रबंधक राजभाषा विपिन पवार द्वारा मुख्य राजभाषा अधिकारी, अतिथि वक्ता महेश दर्पण तथा उपस्थित सभी सहभागियों का स्वागत किया गया। विपिन पवार ने कहा कि प्रेमचंद द्वारा लिखे गए समस्त साहित्य में वर्णित हर पात्र से हमें कोई न कोई सीख मिलती है। उन्होंने प्रेमचंद द्वारा लिखित कहानियों, उपन्यासों को उल्लेख करते हुए विस्तार से प्रेमचंद के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के अगले चरण में मुख्यालय की वरिष्ठ अनुवादक विनिता फाटक द्वारा मुंशी प्रेमचंद की सुप्रसिद्ध कहानी ईदगाह वाचन किया। साथ ही उनके साहित्य में दहेज, लगान, छूआछूत आदि जैसी कई सामाजिक समस्याओं का जीवंत चित्रण मिलता उनकी सबसे प्रमुख विशेषता किसानों, मजदूरों का पक्षधर होना है। कार्यक्रम के अंत में दीपा मंद्यान, वरिष्ठ राजभाषा अधिकारी मुख्यालय द्वारा सभी उपस्थितों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!