इटारसी। राष्ट्रीय कवि संगम एवं तुलसी साहित्य अकादमी जिला नर्मदापुरम के संयुक्त तत्वावधान में ‘आपरेशन सिंदूर’ विषय पर आधारित काव्य पाठ एवं मध्यप्रदेश साहित्य अकादमी भोपाल द्वारा चयनित साहित्यकारों के सम्मान समारोह का आयोजन 20 जुलाई 2025, रविवार को दोपहर 12.30 बजे ईश्वर रेस्टोरेंट सभागृह, न्यास कॉलोनी, इटारसी में आयोजित किया जाएगा।
समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं वर्तमान विधायक डॉ. सीताशरण शर्मा होंगे, जबकि अध्यक्षता नगरपालिका परिषद इटारसी के अध्यक्ष पंकज चौरे करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में तुलसी साहित्य अकादमी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आनंद मोहन तिवारी, ख्याति प्राप्त वीर रस कवि एवं राष्ट्रीय महामंत्री (राष्ट्रीय कवि संगम) सुमित ओरछा, वरिष्ठ साहित्यकार एवं फिल्म पटकथा लेखक अशोक जमनानी, बापू प्रवास स्मृति कक्ष के संयोजक सुधीर गोठी, सर्व ब्राम्हण समाज के संभागीय अध्यक्ष हेमन्त शुक्ला एवं अंतरराष्ट्रीय हास्य कवि राजेन्द्र मालवीय ‘आलसी’ (इटारसी) की उपस्थिति रहेगी।
राष्ट्रीय कवि संगम एवं मध्य प्रदेश तुलसी साहित्य अकादमी नर्मदापुरम के जिलाध्यक्ष सुनील बाजपेयी ने बताया कि यह समारोह साहित्य, राष्ट्रचेतना और सामाजिक मूल्यों को समर्पित होगा, जिसमें विभिन्न रसों में रचित, भोपाल सिवनी मालवा, माखन नगर, नर्मदापुरम के कवि बंधुओं द्वारा उत्कृष्ट काव्यपाठ के साथ-साथ चयनित साहित्यकार डॉ. मोहन तिवारी आनंद राष्ट्रीय अध्यक्ष,वरिष्ठ साहित्यकार अशोक जमनानी, राष्ट्रीय कवि सुमित ओरछा एवं अंतराष्ट्रीय हास्य कवि राजेंद्र मालवीय आलसी का सम्मान एवं रचना पाठ करने वाले कवि गणों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किये जाएंगे।
संस्था के सचिव मिलिंद रोंघे, विकास उपाध्याय ने आमंत्रण देते हुए सभी साहित्य प्रेमियों, नागरिकों एवं ईष्ट मित्रों से आग्रह किया कि वे समय पर उपस्थित होकर आयोजन की गरिमा बढ़ाएं। आयोजन को सफल बनाने की अपील मनीष ठाकुर, आलोक अनूप शुक्ला, सुनील भिलाला, नीरज चौहान, विनीत चौकसे, जीवन घावरी आदि ने की है।




























