नर्मदापुरम। संस्था कौशलश्री विकास समिति (Kaushalshree Development Committee) द्वारा कौन बनेगा मैथ्स का चैंपियन (Who will become the champion of Maths) नन्हे बच्चों के लिए आयोजित की गई है जिसमें 6 वर्ष से 14 वर्ष तक के बच्चे भाग ले सकते हैं।
संस्था के मनीष बिल्लौरे (Manish Billaure) ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 150 प्रश्न 10 मिनट में हल करने होते हैं। बच्चों की उम्र के हिसाब से जोड़, घटाना, गुणा एवं भाग के जटिल प्रश्न सम्मिलित किए जाते हैं। यह प्रतियोगिता नर्मदा वैली स्कूल (Narmada Valley School) में 23 जून को शाम 4 बजे से आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता के माध्यम से बढ़ते हुए कंपटीशन माहौल में बच्चे समय एवं कंपटीशन की महत्व को समझते हैं और कंपटीशन का डर दूर होता है।











