---Advertisement---
mayank mehto (2)
PlayPause
previous arrow
next arrow
1003320064 (1)
previous arrow
next arrow

विज्ञान और शौर्य से चमके नन्हें सितारे, एसवीएम स्कूल के बच्चों का रोमांचक एजुकेशनल टूर

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। न्यास कॉलोनी स्थित साईं विद्धा मंदिर स्कूल के कक्षा 5 से 8 के छात्रों के लिए आयोजित एजुकेशनल एक्सकर्शन पखवाड़े के तहत सोमवार का दिन अविस्मरणीय रहा। बच्चों ने विज्ञान की गूढ़ सच्चाइयों से लेकर मध्यप्रदेश की समृद्ध जनजातीय संस्कृति और देश के वीर सैनिकों के शौर्य को करीब से जाना।

साइंस सेंटर में क्रायोप्रिजर्वेशन और डायनासोर की दुनिया

भ्रमण की शुरुआत रीजनल साइंस सेंटर से हुई, जहां बच्चों ने एसएलडी (साइंस डिमोस्ट्रेशन लेक्चर शो) में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने प्रत्यक्ष प्रयोगों के माध्यम से विज्ञान के कई रोचक पहलुओं को न सिर्फ देखा, बल्कि उनमें स्वयं हिस्सा लेकर आंदोलित हुए। बच्चों ने नाइट्रोजन के क्रायोप्रिजर्वेशन तकनीक का उपयोग, आईवीएफ में जर्मसेल्स का संरक्षण, और आधुनिक चिकित्सा में स्टेम सेल्स के संरक्षण की जानकारी प्राप्त की।

स्कूल संचालक आलोक गिरोटिया ने बताया कि बच्चों ने जीवविज्ञान, भौतिकी और रसायन विज्ञान के सिद्धांतों पर आधारित प्रारूपों को स्वयं संचालित किया। उन्होंने दर्पण के विभिन्न रूपों से मनोरंजन किया, रासायनिक प्रतिक्रियाएं देखीं, और यह भी जाना कि मीसोजोइक एरा में मांसाहारी (कार्नीवोरस) और शाकाहारी (हर्बीवोरस) डायनासोर का वर्चस्व कैसे था।

जनजातीय संग्रहालय में संस्कृति के रंग

रीजनल साइंस सेंटर के बाद, उप-प्राचार्य मनीषा गिरोटिया के अनुसार, बच्चों को मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय ले जाया गया। यहां की आकर्षक कलाकृतियों और साज-सज्जा को देखकर बच्चे बहुत खुश हुए। उन्होंने मध्यप्रदेश की लगभग 46 जनजातियों के पूर्ण रूप से बसाए गए घरों, उनके रहन-सहन, धार्मिक और सांस्कृतिक रिवाजों के तरीकों को जाना। बच्चों ने जनजातियों के युद्ध कौशल और दैनिक उपयोग की व्यवस्थित वस्तुओं की जानकारी प्राप्त की।

शौर्य स्मारक पर देश प्रेम की भावना

दिन का समापन शौर्य स्मारक पर हुआ, जो देश के दुश्मनों से हमारी हिफाजत करने वाले वीर सैनिकों को समर्पित है।
यहां बच्चों ने जल, थल और वायुसेना के रणबांकुरों की निस्वार्थ सेवा और तत्परता के बारे में जाना। उन्होंने सभी सेना प्रमुखों की जानकारी के साथ, सेना के शौर्य की गाथा कहते विशाल शौर्य स्तंभ का भी भ्रमण किया। संचालक आलोक गिरोटिया ने बताया कि ऐसे ज्ञानवर्धक शैक्षणिक भ्रमण से बच्चों की जानकारी का विस्तार होता है, साथ ही उनकी देशप्रेम, धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक जिज्ञासा को भी बढ़ावा मिलता है, जिससे वे अधिक उत्साह से अध्ययन कार्य करते हैं।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Related News

[adrotate banner="9"]

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.