इटारसी। आज प्रज्ञान स्कूल (Pragyan School) की सभी शाखाओं में ऑनलाइन पौधरोपण महोत्सव मनाया गया। जिसमें सभी शाखाओं के शिक्षक ,शिक्षिकाएं, छात्र अपने पालकों सहित लाइव प्रोग्राम के तहत जुड़े। सभी ने एक साथ अपने-अपने घरों में पौधरोपण किया। जिसमें लगभग 90 छात्र-छात्राएं अत्यंत उत्साह पूर्वक अपने पालकों के साथ शामिल थे। पौधरोपण के पश्चात अपने लगाए गए पौधे के साथ सेल्फी/ फोटो लेकर शेयर की तथा पूर्व पौधे की पूरी देखभाल करने का संकल्प लिया। प्रमुख शाखा में संचालक दर्शन तिवारी और अन्य शाखा में शाला प्रमुखों, वरिष्ठ शिक्षकों ने पौधरोपण रोपण किया तथा इस कार्यक्रम से पौधरोपण एक महोत्सव के रूप में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम को श्रीमती चित्रा शिरके के निर्देशन में संपन्न किया गया।
प्रज्ञान में लाइव पौधरोपण महोत्सव मना

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement










