आज श्री गुरुनानक मेडिकल सेंटर में एक शिविर आयोजित किया गया। जिसमें लिवर फाइब्रोस्कैन मशीन के माध्यम से लिवर के मरीजों की जांच करके परामर्श एवं उपचार दिया गया। लिवर रोग से संबंधित मरीजों को गुरुनानक मेडिकल सेंटर के डॉ. ताविश अरोरा ने उपचार एवं परामर्श प्रदान किया।
आज के शिविर में 110 मरीजों ने पंजीयन कराया यह शिविर प्रात: 11 से शाम 4 बजे तक चला। इस शिविर में लिवर की जांच के साथ ही HbA1C, लिपिड प्रोफाइल, थायरॉयड प्रोफाइल, यूरिक एसिड की भी जांच की गई।

लिवर फाइब्रोस्कैन मशीन से अत्यंत कम दरों पर मरीजों की जांच करके परामर्श एवं उपचार दिया। लिवर संबंधित जांच 110 लोगों ने करायी। डॉ. ताविश अरोरा ने इन मरीजों को मशीन से जांच के बाद मिली रिपोर्ट के आधार पर उपचार एवं परामर्श प्रदान किया। इसमें फैटी लिवर से संबंधित जांच भी
की गई।








