नर्मदापुरम। वार्ड 06 छोटी बजरिया क्षेत्र में बने शासकीय पार्क के सामने से नगरपालिका की टीम द्वारा अतिक्रमण हटाया गया है। साथ ही दोबारा अतिक्रमण न करने की समझाइश दी गई है, ऐसा करते पाए जाते हैं अतिक्रमण हटाया जाएगा साथ जुर्माना भी लगाया जाएगा।
अतिक्रमण दल प्रभारी सुनील राजपूत ने बताया कि कुछ समयपूर्व वार्डवासियों द्वारा मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले को ज्ञापन के माध्यम से अतिक्रमण की समस्या से अवगत कराया गया था। वर्षों पूर्व किए गए अतिक्रमण को नगरपालिका के अतिक्रमण दल द्वारा हटा दिया गया है।
अतिक्रमण हटाने पर वार्डवासियों ने नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव, मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले का, अतिक्रमण दल प्रभारी सुनील राजपूत, पुलिस प्रशासन का आभार माना एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।




























