इटारसी। शासकीय एम.जी.एम.पी.जी. महावद्यिालय (Government MGMPG College Itarsi) के नव निर्मित वाणिज्य भवन का लोकार्पण 25 अगस्त को माननीय उच्च शिक्षा मंत्री मध्यप्रदेश शासन डाॅ. मोहन यादव (Education Minister Madhya Pradesh Government Dr. Mohan Yadav) के मुख्य आतिथ्य एवं करकमलों द्वारा संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का प्रारंभ कन्या पूजन एवं माॅ सरस्वती वंदना के साथ हुआ। कार्यक्रम के विषिष्ठ अतिथि नर्मदापुरम क्षेत्र के विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डाॅ.सीतासरन शर्मा, माननीय विधायक सोहागपुर विजय पाल सिंह, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा माननीय श्रीमती माया नारोलिया, प्रदेशध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा दर्शन सिंह चौधरी, इटारसी नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे एवं महाविद्यालय में विधायक प्रतिनिधि दीपक अठौत्रा ने मंचासीन होकर माननीय मंत्री जी का पुष्पगुछ से स्वागत किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. राकेश मेहता ने माननीय मंत्री जी एवं विधायक जी का पुष्पगुछ से स्वागत किया।
उच्च शिक्षा विभाग के नर्मदापुरम संभाग के अतिरिक्त संचालक डाॅ. मथुरा प्रसाद विषेश रुप से आमंत्रित थे। प्राचार्य डाॅ. राकेश मेहता (Principal Dr. Rakesh Mehta) ने स्वागत उद्बोधन दिया एवं प्रतिवेदन पढ़कर महाविद्यालय की वर्तमान शैक्षणिक स्थिति से अतिथियों को अवगत कराया।
इस अवसर पर आमंत्रित अतिथि के रुप में महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डाॅ. एल.एल. दुबे, डाॅ. के.एस. उप्पल, डाॅ. व्ही. के.सीरिया, सेवा निवृत प्राध्यापक डाॅ. एस. क्यू. कुरेशी, डाॅ. गायत्री राय एवंडाॅ. ज्ञानेन्द्र पाण्डे उपस्थित थे।
आमंत्रित अतिथियों का महाविद्यालय के प्राध्यापकों के द्वारा भी स्वागत किया गया। माननीय विधायक डाॅ. सीतासरन शर्मा (MLA Dr. Sitasaran Sharma) ने अपने भाषण में महाविद्यालय में एम.ए. अंग्रेजी, एम.ए. संस्कृत, एम.सी.ए. एवंं बी.ए. संगीत विषय प्रारंभ करने की माॅग माननीय मंत्री जी के सामने रखी। माननीय शिक्षा मंत्री डाॅ. मोहन यादव (Education Minister Dr. Mohan Yadav) ने महाविद्यालयों में नई शिक्षा नीति 2020 को लागू करना एक ऐतिहासिक कदम बताया। मंत्री जी एवं श्रीमती माया नरोलीया ने इस अवसर पर गुलमोहर का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
मंचासीन अतिथियों का शाॅल एवंं श्रीफल से सम्मानीत किया गया तथा माननीय मंत्री जी को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। लगभग 3000 वर्गमीटर क्षेत्रफल पर स्थित नवनिर्मित तीन तलों का भवन के निर्माण में 5.24 करोड़ रुपये का व्यय हुआ है। इसमें 11 व्याख्यान कक्ष, एक कम्प्यूटर प्रयोगशाला, एक ग्रंथालय कक्ष, दो स्टाफ रुम तथा एक प्रार्चाय कक्ष निर्मित है। उपलब्ध सुविधायें एवं कार्य योजना में वाटर हारर्वेस्टिंग, पार्किंग की व्यवस्था, लिफ्ट की व्यवस्था एवं सोलर पाॅवर सिस्टम शामिल है। पूरे परिसर में पर्यावरण सयोजित नियम का पालन किया गया है।