---Advertisement---

भगवान भोलेनाथ अपने नाम के अनुरूप भोले भाले हैं : आचार्य विजय पांडे

By
—
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। ग्रैंड एवेन्यू एलकेजी कॉलोनी में नवनिर्मित मंदिर में भगवान भोलेनाथ, माता जगदंबे, राधा कृष्ण, हनुमान जी की प्रतिमाओं के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के तीसरे दिन भगवान का फल, फूल, बेलपत्र से अधिवास किया गया।

इस अवसर पर मंदिर प्रांगण में आयोजित पंच कुंडी श्री राम रुद्र महायज्ञ के तीसरे दिन मुख्य यजमान घनश्याम दुगाया, शिव भारद्वाज दिलीप भावसार, सुशील चौधरी, संतोष राजपूत, विनीत चौकसे रजनीश चौकसे, संतोष चौरे, अरुण चौरे, पंकज गौर, यश भारद्वाज सहित दो दर्जन लोगों ने सपत्नी यज्ञ में आहुतियां छोड़ी। इस अवसर पर यज्ञ आचार्य होलीपुरा आश्रम के महंत पंडित विजय पांडे ने कहा कि भगवान भोलेनाथ अपने नाम के अनुरूप भोले भाले हैं, जब वह भस्मासुर जैसे राक्षस की भक्ति से प्रसन्न होकर को किसी को भी भस्म कर देने का आशीर्वाद दे सकते हैं तो मानवों को तो वह थोड़ी सी भक्ति में प्रसन्न होकर मनवांछित फल दे देते हैं।

उन्होंने कहा कि मानव जीवन में भक्ति बहुत जरूरी है, क्योंकि भक्ति से ही शक्ति आती है जिससे सारे कष्टों से मुक्ति मिलती है। पंडित विजय पांडे ने कहा कि यज्ञ परिक्रमा करने से समस्त पापों का नाश होकर श्रद्धालु को मनवांछित फल मिलता है। उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं को श्री राम रूद्र महायज्ञ महिमा बताई श्री। इस अवसर पर कॉलोनी के डायरेक्टर दिनेश गोठी, निपुण गोठी, सत्यम अग्रवाल, पंकज गोयल सहित कॉलोनी के गणमान्य नागरिक दिन भर उपस्थित रहे। शाम को संध्या आरती के पश्चात कॉलोनी की महिलाओं ने यज्ञ स्थल पर भजन कीर्तन किए। रविवार को यज्ञ की परिक्रमा करने श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.